Post Office FD: देश में पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। इसमें निवेश पर सरकार की गारंटी होती है और ब्याज दरें सरकार द्वारा समय-समय पर तय की जाती हैं। पोस्ट ऑफिस में जमा पैसे की सुरक्षा की गारंटी सरकार देती है। यहां पर जमा पैसा और पूरा ब्याज सुरक्षित होता है। जमा पैसों पर ऐसी सुरक्षा देश के किसी भी बैंक में नहीं मिलती है। बैंक में ब्याज के साथ जमा 5 लाख रुपये तक ही सुरक्षित होता है।
Post Office FD: पोस्ट ऑफिस एफडी की अवधि
- 1 वर्ष के लिए वर्तमान में ब्याज दरें 6.9%
- 2 वर्ष के लिए वर्तमान में ब्याज दरें 7.0%
- 3 वर्ष के लिए वर्तमान में ब्याज दरें 7.1%
- 5 वर्ष के लिए वर्तमान में ब्याज दरें 7.5%
Post Office FD: कैसे बदलती हैं पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें
सरकार हर तिमाही में ब्याज दरों की समीक्षा करती है। इसलिए निवेश से पहले नवीनतम दर देखना उचित रहता है।
- न्यूनतम: 1,000 रुपये
- इसके बाद 100 रुपये के गुणक में निवेश
- अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं
Post Office FD: ब्याज कैसे मिलता है?
- ब्याज सालाना कंपाउंड होता है।
- ब्याज का भुगतान हर महीने नहीं होता।
- पूरी राशि और ब्याज मैच्योरिटी पर मिलता है।
Post Office FD: एक उदाहरण से इसे समझें
यदि 10 लाख रुपये 5 वर्ष के लिए 7.5% वार्षिक ब्याज पर जमा किए, तो लगभग 14.35 लाख रुपये के आसपास मैच्योरिटी राशि बन सकती है।
यह भी पढ़ें: PPF: पहले जानें पैसे जमा और निकालने के पूरे नियम, फिर शुरू करें निवेश
Post Office FD: इनकम टैक्स लाभ
केवल 5 वर्ष की पोस्ट ऑफिस एफडी पर आयकर अधिनियम की ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत धारा 80C में 1.5 लाख रुपये तक की कटौती का लाभ मिल सकता है। वहीं ब्याज आपकी कर योग्य आय में शामिल होता है।
यह भी पढ़ें: KVP: कमाल की स्कीम; पैसा 115 महीने में डबल, कितना भी कर सकते हैं जमा
Post Office FD: समय से पहले निकासी
- 6 महीने से पहले खाता बंद नहीं किया जा सकता।
- 6 महीने के बाद लेकिन 1 वर्ष से पहले बंद करने पर बचत खाते के अनुसार ब्याज मिलता है।
- 1 वर्ष के बाद खाता बंद करने पर नियमानुसार कुछ ब्याज कटौती के साथ भुगतान किया जाता है।
Post Office FD: कौन खाता खोल सकता है?
- कोई भी भारतीय नागरिक
- एकल (Single) खाता
- संयुक्त (Joint) खाता
- नाबालिग के नाम पर अभिभावक
- 10 वर्ष से अधिक आयु का नाबालिग स्वयं भी कुछ शर्तों के साथ खाता खोल सकता है।
Post Office FD: पोस्ट ऑफिस एफडी के मुख्य फायदे
- भारत सरकार की गारंटी
- पूंजी पूरी तरह सुरक्षित
- निश्चित रिटर्न
- 5 वर्ष की एफडी पर 80C टैक्स लाभ
- ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध
Post Office FD के बारे में पोस्ट ऑफिस की बेवसाइट पर जाकर और भी जानकारी क्लिक करें
Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।







One Comment