Home / म्यूचुअल फंड / Mutual Funds: 1 लाख करोड़ रुपये की AUM वाले 4 फंड, जानें सभी का रिटर्न

Mutual Funds: 1 लाख करोड़ रुपये की AUM वाले 4 फंड, जानें सभी का रिटर्न

Mutual Funds, Funds with the highest NAV, Parag Parikh Flexi Cap Fund, HDFC Balanced Advantage Fund, HDFC Flexi Cap Fund, HDFC Mid Cap Fund, म्यूचुअल फंड, सबसे ज्यादा एनएवी वाले फंड, पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड, एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड, एचडीएफसी मिड कैप फंड, upari kamai special,

Mutual Funds: देश में म्यूचुअल फंड का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। हर माह हजारों करोड़ रुपये का निवेश इसमें आ रहा है। लेकिन अगर 1 लाख करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएमयू) वाले फंड की बात की जाए तो यह केवल 4 ही हैं। ऐसे में आइये जानें कि यह फंड कौन से हैं, और किसने कितना रिर्टन दिया है। इसके साथ ही सभी की एनएवी भी जानें।

Mutual Funds: पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएमयू) वैल्यू रिसर्च के अनुसार 31 मार्च 2026 को 1.41 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं इस फंड की एनएवी 90.04 रुपये है।

Mutual Funds: पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड का रिटर्न

  • एक साल का रिटर्न 3.33% निगेटिव
  • 5 साल के दौरान हर साल का औसत रिटर्न 14.76%
  • 10 साल के दौरान हर साल का औसत रिटर्न 16.94%

Mutual Funds: एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड

एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएमयू) वैल्यू रिसर्च के अनुसार 31 मार्च 2026 को 1.04 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं इस फंड की एनएवी 519.25 रुपये है।

Mutual Funds: एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का रिटर्न

  • एक साल का रिटर्न 1.04% निगेटिव
  • 5 साल के दौरान हर साल का औसत रिटर्न 15.01%
  • 10 साल के दौरान हर साल का औसत रिटर्न 13.82%

Mutual Funds: एचडीफसी फ्लेक्सी कैप फंड

एचडीफसी फ्लेक्सी कैप फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएमयू) वैल्यू रिसर्च के अनुसार 31 मार्च 2026 को 1.01 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं इस फंड की एनएवी 2,001.59 रुपये है।

Mutual Funds: एचडीफसी फ्लेक्सी कैप फंड का रिटर्न

  • एक साल का रिटर्न 0.28% निगेटिव
  • 5 साल के दौरान हर साल का औसत रिटर्न 17.69%
  • 10 साल के दौरान हर साल का औसत रिटर्न 15.97%

यह भी पढ़ें: HDFC Balanced Advantage Fund: हर माह कमाई, जानें डिविडेंड हिस्ट्री

Mutual Funds: एचडीएफसी मिड कैप फंड

एचडीएफसी मिड कैप फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएमयू) वैल्यू रिसर्च के अनुसार 31 मार्च 2026 को 97,350 करोड़ रुपये थी। हालांकि कंपनी ने 27 जून 2026 को बताया है कि इस फंड की एएमयू अब बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इस फंड की एनएवी 203.40 रुपये है।

Mutual Funds: एचडीफसी फ्लेक्सी कैप फंड का रिटर्न

  • एक साल का रिटर्न 4.40% का रहा है
  • 5 साल के दौरान हर साल का औसत रिटर्न 19.89%
  • 10 साल के दौरान हर साल का औसत रिटर्न 17.72%

यह भी पढ़ें: Nippon India Balanced Advantage Fund: हर माह कमाई, जानें डिविडेंड हिस्ट्री

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged:

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *