Home / शेयर बाजार / Aastha Spintex IPO: पैसा लगाने के पहले जानें पूरा डिटेल, क्या है लेटेस्ट जीएमपी?

Aastha Spintex IPO: पैसा लगाने के पहले जानें पूरा डिटेल, क्या है लेटेस्ट जीएमपी?

Aastha Spintex IPO, Aastha Spintex IPO GMP, Aastha Spintex IPO Price Band, Aastha Spintex IPO Retail Quota, Aastha Spintex IPO Market Lot, Aastha Spintex IPO Share Allotment Date, Aastha Spintex IPO Listing Date, Aastha Spintex IPO, upari kamai special, आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ, आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ जीएमपी, आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ प्राइस बैंड, आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ रिटेल कोटा, आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ मार्केट लॉट, आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ शेयर अलॉटमेंट डेट, आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ लिस्टिंग डेट, आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ,

Aastha Spintex IPO: आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड, कार्डेड, कॉम्बेड और कॉम्पैक्ट कॉम्बेड कॉटन यार्न (सूती धागे) और कॉटन बेल्स (रुई की गांठों) के मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग के क्षेत्र में एक जानी-मानी कंपनी रही है। कंपनी अब अपने कारोबार को बड़ा करने के लिए आईपीओ बाजार में दस्तक देने जा रही है। आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ 29 जून, 2026 को खुल गया है और इसमें 1 जुलाई, 2026 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी आईपीओ से करीब 170 करोड़ रुपये जुटाएगी।

Aastha Spintex IPO: आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ प्राइस बैंड

आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 125 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर है।

Aastha Spintex IPO: आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ रिटेल कोटा

आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ में रिटेल कोटा 35%, QIB कोटा 50% और HNI कोटा 15% है।

Aastha Spintex IPO: आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ मार्केट लॉट

आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ का मिनिमम मार्केट लॉट 110 शेयरों का है। इसके लिए एप्लीकेशन अमाउंट 14,960 रुपये है। वहीं रिटेल इन्वेस्टर्स 13 लॉट तक के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें 1,430 शेयर होंगे और अमाउंट 1,94,480 रुपये होगा।

यह भी पढ़ें: Reliance Group: जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के पहले जानें कितनी कंपनियां हैं लिस्ट – FULL List

Aastha Spintex IPO: आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ शेयर अलॉटमेंट डेट

आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 2 जुलाई, 2026 को होगा।

Aastha Spintex IPO: आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ लिस्टिंग डेट

आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ की लिस्टिंग 6 जुलाई, 2026 को बीएसई और एनएसई पर होगी।

Aastha Spintex IPO: आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ जीएमपी

आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 30 जून 2026 को दोपहर में 6 रुपये है। यानी आज के हिसाब से इशारा मिल रहा है कि अगर यह शेयर जब लिस्ट होगा तो हर शेयर पर 6 रुपये की कमाई हो सकती है। हालांकि यहां पर यह याद रखना चाहिए कि जीएमपी लगातार बदलता रहता है। ऐसे में इसे निवेश का बहुत बड़ा आधार नहीं बनाया जा सकता है।

Aastha Spintex IPO: आस्था स्पिनटेक्स की वित्तीय स्थिति

आस्था स्पिनटेक्स ने 2024 में 305.67 करोड़ रुपये के मुकाबले 2025 में 352.17 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। कंपनी ने 2024 में 16.29 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 2025 में 23.50 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: NSE IPO Risk Factors: कंपनी ने खुद बताए निवेश से जुड़े रिस्क, डीआरएचपी में लिखा है 458 बार BSE का नाम

आस्था स्पिनटेक्स के बारे में

2013 में शुरू हुई आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड, कार्डेड, कॉम्बेड और कॉम्पैक्ट कॉम्बेड कॉटन यार्न (सूती धागे) और कॉटन बेल्स (रुई की गांठों) के मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग के क्षेत्र में एक जानी-मानी कंपनी रही है। कंपनी अपनी कॉटन बेल्स का इस्तेमाल दो तरह से करती है: अपने खुद के कॉटन यार्न बनाने के लिए और दूसरी स्पिनिंग मिलों को बेचने या सप्लाई करने के लिए। तैयार कॉटन यार्न का इस्तेमाल निटिंग और वीविंग दोनों प्रक्रियाओं में किया जाता है। कंपनी इस यार्न से डेनिम फैब्रिक (जींस), टेरी टॉवल, शर्ट (शर्टिंग), बेड शीट (शीटिंग), स्वेटर, मोज़े, बॉटम वियर (पैंट, ट्राउज़र, लेगिंग्स वगैरह), होम टेक्सटाइल और इंडस्ट्रियल फैब्रिक बनाती है।

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *