Home / शेयर बाजार / Mutual Funds Vs Stock Market: 1 साल में कहां मिला ज्यादा रिटर्न

Mutual Funds Vs Stock Market: 1 साल में कहां मिला ज्यादा रिटर्न

Mutual Funds vs Stock Market, Best Mutual Funds 2026, Quant BFSI Fund, Nifty 50 Return, Sensex vs Mutual Funds,

Mutual Funds Vs Stock Market: पिछले 1 साल से शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। अगर सच कहा जाए तो रिटर्न निगेटिव ही रहा है। लेकिन इस दौरान ही ढेर सारी म्यूचुअल फंड स्कीमें ऐसी रही हैं, जिन्होंने निफ्टी 50 और सेंसेक्स से बेहतर रिटर्न दिया है।

Mutual Funds Vs Stock Market: कैसे हो रहा है ऐसा

स्टॉक मार्केट में हजारों शेयर लिस्ट होते हैं। वहीं निफ्टी में 50 शेयर और सेंसेक्स में 30 शेयर होते हैं। वहीं म्यूचुअल फंड स्कीमों के फंड मैनेजर सक्रिय रूप से पोर्टफोलियो में बदलाव करते हैं, सेक्टरों का चयन करते हैं और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलते हैं। इसी वजह से कई इक्विटी फंड बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे।

Mutual Funds Vs Stock Market: पहले जानें सेंसेक्स और निफ्टी का 1 साल का रिटर्न

आज से एक साल पहले यानी 07 जुलाई 2025 को सेंसेक्स 83,442.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं यह सेंसेक्स 3 जुलाई 2026 को 77,763.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से 1 साल का रिटर्न करीब 6.80 प्रतिशत निगेटिव ही रहा है। वहीं निफ्टी 50 का स्तर 7 जुलाई 2025 को 25,461.30 अंक था। इसके अलावा यह 3 जुलाई 2026 को 24,270.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से निफ्टी 50 का रिटर्न करीब 4.67 प्रतिशत निगेटिव रहा है। जहां तक आंकड़ों की बात है तो यह आंकड़े बीएसई और एनएसई की साइट से लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Best Retirement Plan: 2 लाख रुपये के निवेश पर मिलता 1 लाख रुपये महीना, जानें स्कीम

Mutual Funds Vs Stock Market: Value Research की 5-Star Rating वाली बेहतर प्रदर्शन करने वाली 5 स्कीमें

म्यूचुअल फंड कंपनियों की कई स्कीमों ने बीते एक साल के दौरान काफी बेहतर रिटर्न दिया है। यहां पर 5 म्यूचुअल फंड स्कीम के नाम बताए जा रहे हैं, जो वैल्यू रिसर्च के अनुसार 5 स्टार रेटिंग वाले फंड हैं और बीते 1 साल के दौरान काफी अच्छा रिटर्न दिया है।

  • सबसे बेहतर रिटर्न क्वांट बीएफएसआई फंड ने दिया है जो बीते एक साल के दौरान करीब 19.76% दिया है।
  • इसके बाद सबसे बेहतर रिटर्न एसबीआई चिल्ड्रन्स फंड ने दिया है जो बीते एक साल के दौरान करीब 17.83% दिया है।
  • SBI हेल्थकेयर अपॉर्च्युनिटीज़ फंड बीते एक साल में रिटर्न के मामले में तीसरे नंबर पर रहा है। इस फंड ने बीते 1 साल के दौरान करीब 15.28% दिया है।
  • UTI निफ्टी 500 वैल्यू 50 इंडेक्स फंड बीते एक साल में रिटर्न के मामले में चौथे नंबर पर रहा है। इस फंड ने बीते 1 साल के दौरान करीब 13.54% दिया है।
  • इनवेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड बीते एक साल में रिटर्न के मामले में पांचवें नंबर पर रहा है। इस फंड ने बीते 1 साल के दौरान करीब 10.64% दिया है।

बीते एक वर्ष में कई इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों ने निफ्टी 50 और सेंसेक्स से बेहतर रिटर्न दिया। हालांकि सभी फंडों का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा। इसके साथ उक बात का और ध्यान रखना चाहिए कि पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं होता।

यह भी पढ़ें: SBI Best Mutual Fund: एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड, 33 साल से शानदार रिटर्न

नोट: बीएसई और एनएसई के आंकड़े उपलब्ध ट्रेडिंग डे के आधार पर लिए गए हैं। इसलिए कैलेंडर तारीखों में मामूली अंतर हो सकता है।

नोट: रिटर्न के यह आंकड़े वैल्यू रिसर्च बेवसाइट से लिए गए हैं।

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *