Home / म्यूचुअल फंड / SBI Best Mutual Fund: एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड, 33 साल से शानदार रिटर्न

SBI Best Mutual Fund: एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड, 33 साल से शानदार रिटर्न

SBI Large & Midcap Fund, Best Mutual Fund, SBI Mutual Fund Returns, Large and Mid Cap Mutual Fund, SIP Investment Calculator, एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड, एसबीआई म्यूचुअल फंड रिटर्न, म्यूचुअल फंड सिप, एकमुश्त निवेश रिटर्न, लॉन्ग टर्म म्यूचुअल फंड निवेश, बेस्ट म्यूचुअल फंड,

SBI Best Mutual Fund: देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास ढेर सारी शानदार स्कीमें हैं। इसमें से एक है एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड स्कीम। इस स्कीम का अगर लम्बे समय के लिए रिटर्न देखा जाए तो काफी अच्छा रहा है। ऐसे में आइये जानें इस शानदार म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल 5 साल, 10 साल और 20 साल के दौरान कितना रिटर्न दिया है।

SBI Best Mutual Fund: एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड बारे में

एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड स्कीम 28 फरवरी 1993 को लॉन्च हुई थी। तभी से यह स्कीम शानदार रिटर्न दे रही है। जिस वक्त यह स्कीम लॉन्च हुई थी, उस दिन इसकी एनएवी 10 रुपये थी। वहीं आज इस स्कीम की एनएवी 653.07 रुपये है। अगर किसी निवेशक ने लॉन्च के समय 10 रुपये (यानी 1 यूनिट) का निवेश किया होता, तो उस एक यूनिट की वैल्यू आज लगभग 653.07 रुपये होती।

वहीं इस स्कीम की एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम 40872.77 कारोड़ रुपये है। वहीं इस स्कीम का बेस एक्सपेंस रेश्यो 1.29% है। इसके अलावा इस स्कीम का बैंचमार्क NIFTY Large Midcap 250 TRI है।

SBI Best Mutual Fund: निवेश राशि के बारे में जानकारी

कोई अगर एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड में निवेश करना चाहते तो एक बार के निवेश या सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) माध्यम से निवेश कर सकता है। जहां तक एकमुश्त निवेश की बात है तो न्यूनतम 5000 रुपये से किया जा सकता है। जहां तक सिप की बात है तो इसे 500 रुपये से शुरू किया जा सकता है।

SBI Best Mutual Fund: एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड का रिटर्न

एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड स्कीम अपनी लॉन्चिंग से साल दर साल शानदार रिटर्न दे रही है।

  • एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड का एक साल का रिटर्न 4.13% है।
  • एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड का 3 साल का रिटर्न 14.78% है।
  • एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड का 5 साल का रिटर्न 14.35% है।
  • एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड का 10 साल का रिटर्न 14.85% है।
  • एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड का 15 साल का रिटर्न 15.03% है।
  • एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड का 20 साल का रिटर्न 15.01% है।
  • एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड का लॉन्चिंग से अभी तक का रिटर्न 14.64% है।

नोट: यहां पर बताया गया रिटर्न हर साल मिला औसतन रिटर्न है।

यह भी पढ़ें: HDFC Balanced Advantage Fund: हर माह कमाई, जानें डिविडेंड हिस्ट्री

SBI Best Mutual Fund: एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड से कैसे तैयार हुआ बड़ा फंड

आइये जानें कि अगर किसी ने एकमुश्त 1 लाख रुपये इस स्कीम में लगाया होता और अगर किसी ने 1000 रुपये महीने की सिप की होती तो आज उसकी वैल्यू कितनी होती।

SBI Best Mutual Fund: पहले जानें 1 लाख रुपये एकमुश्त निवेश पर रिटर्न

  • 1 लाख रुपये का निवेश अगर किसी ने इस स्कीम के लॉन्च पर लगाया होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 89.76 लाख रुपये होती।
  • 1 लाख रुपये का निवेश अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 20 साल पहले लगाया होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 16.65 लाख रुपये होती।
  • 1 लाख रुपये का निवेश अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 15 साल पहले लगाया होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 8.46 लाख रुपये होती।
  • 1 लाख रुपये का निवेश अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 10 साल पहले लगाया होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 3.97 लाख रुपये होती।
  • 1 लाख रुपये का निवेश अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले लगाया होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 1.95 लाख रुपये होती।

यह भी पढ़ें: Mutual Funds: 1 लाख करोड़ रुपये की AUM वाले 4 फंड, जानें सभी का रिटर्न

SBI Best Mutual Fund: अब जानें 1000 रुपये की सिप पर रिटर्न

  • 1000 रुपये की सिप अगर किसी ने इस स्कीम के लॉन्च पर शुरू की होती और अभी तक निवेश कर रहा होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 78.60 लाख रुपये होती।1000 रुपये की सिप अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 20 साल पहले शुरू की होती और अभी तक निवेश कर रहा होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 13.43 लाख रुपये होती।
  • 1000 रुपये की सिप अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 15 साल पहले शुरू की होती और अभी तक निवेश कर रहा होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 6.32 लाख रुपये होती।
  • 1000 रुपये की सिप अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 10 साल पहले शुरू की होती और अभी तक निवेश कर रहा होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 2.60 लाख रुपये होती।
  • 1000 रुपये की सिप अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले शुरू की होती और अभी तक निवेश कर रहा होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू 85,000 रुपये होती।

नोट: रिटर्न के यह आंकड़े वैल्यू रिसर्च बेवसाइट से लिए गए हैं।

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged: