Home / शेयर बाजार / SBI Funds Management IPO: जीएमपी हुआ हाई, निवेश से पहले जानें पूरा डिटेल

SBI Funds Management IPO: जीएमपी हुआ हाई, निवेश से पहले जानें पूरा डिटेल

SBI Funds Management IPO, IPO Investment, Asset Management Company IPO, Mutual Fund IPO, upari kamai,

SBI Funds Management IPO: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) का आईपीओ निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है। मजबूत ब्रांड, बढ़ते म्यूचुअल फंड उद्योग और बड़े इश्यू साइज के चलते इस आईपीओ पर रिटेल से लेकर संस्थागत निवेशकों तक की खास नजर बनी हुई है। यह आईपीओ निवेश के लिए 14 जुलाई 2026 से खुल रहा है। ऐसे में अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले यहां से पूरी जानकारी ले सकते हैं।

SBI Funds Management IPO: सारी जानकारी एक नजर में

  • प्राइस बैंड: 545–574 रुपये प्रति शेयर
  • IPO खुलने की तारीख: 14 जुलाई 2026
  • IPO बंद होने की तारीख: 16 जुलाई 2026
  • इश्यू का आकार: लगभग 11,692.91 करोड़ रुपये
  • लॉट साइज: 26 शेयर
  • एक लॉट के लिए निवेश: 14,924 रुपये
  • रिटेल निवेशक अधिकतम: 13 लॉट (338 शेयर)
  • अधिकतम निवेश राशि: 1,94,012 रुपये

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ प्राइस बैंड

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर है।

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ मार्केट लॉट

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ की मिनिमम मार्केट लॉट 26 शेयरों की है। इसके लिए एप्लीकेशन अमाउंट 14,924 रुपये है। रिटेल इन्वेस्टर्स ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें 338 शेयर होंगे और अमाउंट 1,94,012 रुपये होगा।

यह भी पढ़ें: Stock Market: क्या किसी ने 1 लाख रुपये लगा कर कमाए 100 करोड़ रुपये?

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ रिटेल कोटा

इसमें रिटेल कोटा 35%, QIB कोटा 50% और HNI कोटा 15% है।

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ शेयर अलॉटमेंट डेट

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 17 जुलाई, 2026 को होगा।

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ लिस्टिंग डेट

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ की लिस्टिंग 21 जुलाई, 2026 को BSE और NSE पर होगी।

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ जीएमपी

13 जुलाई 2026 को शाम करीब 5 बजे तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 105 रुपये था। अपर प्राइस बैंड 574 रुपये के आधार पर संभावित लिस्टिंग कीमत करीब 679 रुपये बनती है। हालांकि, GMP अनौपचारिक बाजार का संकेतक है। इसमें लगातार बदलाव होता रहता है और वास्तविक लिस्टिंग इससे अलग भी हो सकती है।

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट कंपनी की वित्तीय स्थिति

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने 2025 में 4,236.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 2026 में 4,976.11 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। कंपनी ने 2025 में 2,540.15 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 2026 में 3,067.38 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया।

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के बारे में

SBI Funds Management Ltd. भारत की अग्रणी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। यह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और फ्रांस की वैश्विक एसेट मैनेजमेंट कंपनी Amundi का संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) है। कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड की निवेश योजनाओं का प्रबंधन करती है और इक्विटी, डेट, हाइब्रिड, ETF, इंडेक्स, लिक्विड, ओवरनाइट और ओवरसीज फंड-ऑफ-फंड्स सहित 126 म्यूचुअल फंड स्कीम संचालित करती है।

यह भी पढ़ें: TCS Dividend History: आईपीओ में 1 लाख रुपये लगाने वालों को मिला ₹1 लाख का डिविडेंड

31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 16.32 लाख करोड़ रुपये था और इसके 1.60 करोड़ (16.05 मिलियन) से अधिक निवेशक थे। भारत में मजबूत वितरण नेटवर्क के साथ कंपनी की मौजूदगी जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी है। मजबूत ब्रांड, व्यापक निवेशक आधार और लगातार बढ़ते म्यूचुअल फंड उद्योग के कारण SBI Funds Management को देश की सबसे भरोसेमंद और बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में गिना जाता है।

SBI Funds Management IPO: निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • RHP (Red Herring Prospectus) को जरूर पढ़ें।
  • कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और लाभप्रदता का अध्ययन करें।
  • वैल्यूएशन की तुलना अन्य सूचीबद्ध एसेट मैनेजमेंट कंपनियों से करें।
  • केवल GMP देखकर निवेश का निर्णय न लें।
  • अपने जोखिम प्रोफाइल और निवेश अवधि को ध्यान में रखें।

नोट: यह खबर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ आरएचपी से ली गई है। अगर इस बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हों तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके जा सकते हैं।

SBI FUNDS MANAGEMENT LIMITED rhp document pdf

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged:

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *