TCS Q1 Results FY27: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की आय और कारोबार में सालाना आधार पर मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन मुनाफा पिछली तिमाही की तुलना में थोड़ा कमजोर रहा। इसका मुख्य कारण अमेरिका में कानूनी दावे के निपटारे से 668 करोड़ रुपये का प्रभाव देखने को मिला है। वहीं कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। निवेशकों के लिए इन नतीजों का क्या मतलब है, आइए विस्तार से जानते हैं।
TCS Q1 Results FY27: राजस्व (Revenue)
- Q1 FY27 में TCS का राजस्व 72,275 करोड़ रुपये रहा।
- पिछली तिमाही की तुलना में 2.2% की वृद्धि हुई।
- पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में लगभग 14% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई।
TCS Q1 Results FY27: शुद्ध लाभ (Net Profit)
- नेट प्रॉफिट 13,420 करोड़ रुपये रहा।
- QoQ आधार पर 2.6% की गिरावट।
- YoY आधार पर 4.7% की वृद्धि।
TCS Q1 Results FY27: प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT)
- PBT 17,944 करोड़ रुपये रहा।
- QoQ में 2.3% कम।
- YoY में 5.7% अधिक।
यह भी पढें: TCS Dividend History: आईपीओ में 1 लाख रुपये लगाने वालों को मिला ₹1 लाख का डिविडेंड
TCS Q1 Results FY27: प्रति शेयर आय (EPS)
- EPS 36.90 रुपये रहा।
- पिछली तिमाही से थोड़ा कम।
- पिछले साल से बेहतर।
TCS Q1 Results FY27: अंतरिम डिविडेंड
- बोर्ड ने 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।
- रिकॉर्ड डेट: 15 जुलाई 2026
- भुगतान: 31 जुलाई 2026
TCS Q1 Results FY27: इस तिमाही की सबसे बड़ी नकारात्मक बात
TCS ने इस तिमाही में 668 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान (Settlement of Legal Claim) किया है। यह Computer Sciences Corporation (CSC) से जुड़े अमेरिका के लंबे समय से चल रहे मुकदमे के अंतिम निपटारे से संबंधित है। इसी कारण लाभ पर दबाव पड़ा।
यह भी पढें: Stock Market: क्या किसी ने 1 लाख रुपये लगा कर कमाए 100 करोड़ रुपये?
TCS Q1 Results FY27: निवेशकों के लिए मुख्य निष्कर्ष
सकारात्मक
- राजस्व में दोहरे अंक (लगभग 14%) की YoY वृद्धि।
- सभी प्रमुख बिजनेस वर्टिकल में वृद्धि।
- 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड।
- EPS पिछले वर्ष से बेहतर।
चिंताजनक
- QoQ आधार पर नेट प्रॉफिट और EPS में गिरावट।
- कानूनी दावे के निपटारे से 668 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रभाव।
- PBT भी पिछली तिमाही से कम रहा।
नोट: यह खबर टीसीएस की तरफ स्टॉक एक्सचेंजों में फाइल कार्पोरेट फाइलिंग के आधार पर तैयार की गई है।
Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।







One Comment
Nice