RIL – Jio Financial: शेयर बाजार की नजर अब रिलायंस समूह की दो प्रमुख कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों पर रहेगी। जियो फाइनेंशियल अपने वित्तीय नतीजे 16 जुलाई 2026 को जारी करेगी, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 17 जुलाई 2026 को अपने नतीजों का ऐलान करेगी। दोनों कंपनियों ने बोर्ड बैठक की तारीखों की आधिकारिक जानकारी एक्सचेंज को दे दी है। नतीजों से पहले दोनों कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों की नजर सिर्फ नतीजों पर नहीं, बल्कि मैनेजमेंट के आउटलुक पर भी रहेगी।
RIL – Jio Financial: 31 मार्च 2026 में Reliance Industries का कैसा था प्रदर्शन
मार्च 2026 तिमाही (Q4 FY26) में रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12.5% घटकर 16,971 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 19,407 करोड़ रुपये था। दूसरी ओर, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13% बढ़कर 2.99 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। रिटेल और डिजिटल बिजनेस की मजबूत ग्रोथ ने कंपनी को सहारा दिया, जबकि ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार पर दबाव बना रहा।
यह भी पढ़ें: Jio Platforms IPO: इससे पहले रिलायंस कौन सा लाया था आईपीओ, बाद में उस कंपनी का क्या हुआ
RIL – Jio Financial: Jio Financial Services का कैसा रहा था प्रदर्शन?
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 272 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले करीब 14% कम था। हालांकि, कंपनी की रेवेन्यू में 106% की तेज वृद्धि दर्ज की गई, जिससे उसके नए कारोबारों के विस्तार का संकेत मिला।
RIL – Jio Financial: निवेशकों की नजर किन बातों पर रहेगी?
इस बार बाजार सिर्फ मुनाफे और आय के आंकड़ों पर ही नहीं, बल्कि रिलायंस के रिटेल, डिजिटल (Jio), O2C और न्यू एनर्जी कारोबार की प्रगति पर भी नजर रखेगा। वहीं, जियो फाइनेंशियल के लिए निवेशकों की दिलचस्पी लोन बिजनेस, एसेट मैनेजमेंट, डिजिटल फाइनेंस और अन्य वित्तीय सेवाओं में वृद्धि पर रहेगी। कंपनी के मैनेजमेंट की भविष्य की रणनीति भी शेयर की चाल तय कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Stock Market: क्या किसी ने 1 लाख रुपये लगा कर कमाए 100 करोड़ रुपये?
RIL – Jio Financial: आज इन दोनों शेयर भाव
- Reliance Industries: लगभग 1,304 रुपये प्रति शेयर
- Jio Financial Services: लगभग 238 रुपये प्रति शेयर
(नोट: ये कीमतें 15 जुलाई 2026 के इंट्राडे कारोबार के दौरान की हैं और बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ बदल सकती हैं।)
लेटेस्ट रेट चेक करने के लिए नीचे दिए बीएसई के लिंक पर क्लिक करें
कुल मिलाकर, दोनों कंपनियों के नतीजे न केवल इनके शेयरों बल्कि निफ्टी और सेंसेक्स की दिशा पर भी असर डाल सकते हैं, क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बड़ा वेटेज है। ऐसे में इन शेयरों पर पेनी नजर रखने की जरूरत है।
Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।






