Home / म्यूचुअल फंड / Best Retirement Plan: 2 लाख रुपये के निवेश पर मिलता 1 लाख रुपये महीना, जानें स्कीम

Best Retirement Plan: 2 लाख रुपये के निवेश पर मिलता 1 लाख रुपये महीना, जानें स्कीम

Best Retirement Plan, SBI Large & Midcap Fund, HDFC Balanced Advantage Fund, Monthly Income, Mutual Fund Investment,

Best Retirement Plan: देश में अभी भी रिटारयमेंट के बाद कमाई को लेकर एक चिंता रहती है। पहले जो सरकारी नौकरी से रिटायर होते थे, उनको अच्छी पेंशन का लाभ मिलता था। लेकिन अब अब यह भी सुविधा खत्म हो गई है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि रिटायरमेंट के बाद हर माह कमाई कैसे की जाए। वहीं अगर विकल्पों पर नजर डाली जाए तो कई अच्छे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड। जी हां अगर सही स्कीम का चुनाव किया जाए तो इससे भी हर माह अच्छी कमाई हो सकती है। यहां पर एक ऐसी ही म्यूचुअल फंड स्कीम की बात की जा रही है, जिसमें अगर केवल 2 लाख रुपये लगा दिया गया होता तो उससे मिले पैसे से आज हर माह 1 लाख रुपये महीने तक की कमाई हो रही होती। आइये जानें कौन सी हैं यह म्यूचुअल फंड स्कीमें।

Best Retirement Plan: एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड ने तैयार किया बड़ा फंड

एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड ऐसी ही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम की लॉन्चिंग 28 फरवरी 1993 को हुई थी। इस प्रकार से यह स्कीम करीब 33 साल पुरानी हो गई है। इस स्कीम का लॉन्चिंग से आज तक का औसतन हर साल का रिटर्न 14.64% है।

Best Retirement Plan: जानें कैसे तैयार हुआ बड़ा फंड

एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड में अगर किसी ने इसकी लॉन्चिंग यानी आज से 33 साल पहले 2 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उस निवेश की वैल्यू आज करीब 1.79 करोड़ रुपये होती।

यह भी पढ़ें: SBI Best Mutual Fund: एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड, 33 साल से शानदार रिटर्न

Best Retirement Plan: जानें कैसे मिलता हर माह 1 लाख रुपये

वहीं एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की एक स्कीम है एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज (HDFC Balanced Advantage Fund), जो हाइब्रिड फंड स्कीम है। यानी यह ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम है, जो इक्विटी के साथ साथ बांड अन्य फिक्स रिटर्न (Fixed Return) वाली जगहों पर निवेश करती है। इसके चलते इस स्कीम का रिटर्न काफी अच्छा बना रहता है। इस स्कीम पिछले 5 साल से औसतन डिविडेंड 25 पैसे प्रति यूनिट का रहा है। इस फंड की आज की तारीख में एनएवी 36.67 रुपये है। ऐसे में एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड से तैयार हुए बड़े फंड में से एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज की 4 लाख यूनिट 1.46 करोड़ रुपये में खरीदी जा सकती है। इस खरीद के बार भी करीब 33 लाख रुपये बच जाएगा।

Best Retirement Plan: जानें कितना मिलेगा हर माह डिविडेंड

एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज (HDFC Balanced Advantage Fund) पिछले 5 साल से औसतन 25 पैसे का डिविडेंड हर माह दे रहा है। ऐसे में इस फंड की 4 लाख यूनिट खरीदने पर हर माह 1 लाख रुपये की डिविडेंड के रूप में कमाई हो सकेगी। इसके अलावा समय के साथ किया गया एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज (HDFC Balanced Advantage Fund) में निवेश भी बढ़ता रहेगा। हालांकि यहां पर याद रखना चाहिए कि यहां पर बताया गया डिविडेंड अभी तक मिला हुआ है। हालांकि भविष्य में डिविडेंड कैसा मिलेगा, यह फंड के प्रदशर्न पर निर्भर करेगा।

Best Retirement Plan: एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड की 2026 की डिविडेंड हिस्ट्री

  • 27-04-2026 को फंड ने 25 पैसे प्रति यूनिट का डिविडेंड दिया।
  • 25-03-2026 को फंड ने 25 पैसे प्रति यूनिट का डिविडेंड दिया।
  • 25-02-2026 को फंड ने 25 पैसे प्रति यूनिट का डिविडेंड दिया।
  • 27-01-2026 को फंड ने 25 पैसे प्रति यूनिट का डिविडेंड दिया।

यह भी पढ़ें: HDFC Balanced Advantage Fund: हर माह कमाई, जानें डिविडेंड हिस्ट्री

नोट: रिटर्न के यह आंकड़े वैल्यू रिसर्च बेवसाइट से लिए गए हैं।

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged: