TCS Dividend History: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करेगी। दुनियाभर में एआई का जोर होने के चलते भारत की आईटी कंपनियों पर दबाव है। इसके चलते इस शेयर के रेट में भारी गिरावट आ चुकी है। लेकिन अगर इस शेयर को आईपीओ से देखें तो अभी भी इसका रिटर्न शानदार है और डिविडेंड से कमाई के कहने ही क्या हैं।
TCS Dividend History: जानें टीसीएस से कैसे मिला 1 लाख रुपये का डिविडेंड
अगर किसी निवेशक को वर्ष 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के आईपीओ में 100 शेयर मिले होते और उसने आज तक एक भी शेयर नहीं बेचा होता, तो कंपनी के तीन बोनस इश्यू के बाद उसके शेयरों की संख्या बढ़कर 800 हो जाती। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 (FY2025) में घोषित 126 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड के आधार पर उसे केवल एक साल में 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिविडेंड मिला होता।
TCS Dividend History: 100 शेयर कैसे बने 800 शेयर
टीसीएस का आईपीओ वर्ष 2004 में 850 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। इसके बाद कंपनी ने तीन बार 1:1 बोनस शेयर जारी किए। कंपनी ने अब तक कोई स्टॉक स्प्लिट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: Stock Market: क्या किसी ने 1 लाख रुपये लगा कर कमाए 100 करोड़ रुपये?
TCS Dividend History: जानें कैसे बोनस से बढ़े टीसीएस के शेयर
- 2004 में आईपीओ में 100 शेयर
- 2006 में 1:1 बोनस के बाद शेयर हो गए 200
- 2009 में 1:1 बोनस के बाद शेयर हो गए 400
- 2018 में 1:1 बोनस के बाद शेयर हो गए 800
TCS Dividend History: आज टीसीएस के 800 शेयरों की वैल्यू कितनी
आज यानी 9 जुलाई 2026 को टीसीएस के शेयर का रेट करीब 2050 रुपये है। ऐसे में आईपीओ में लिए 100 शेयर जो अब बढ़कर 800 शेयर हो गए हैं। इनकी वैल्यू आज के रेट के हिसाब से करीब 16.40 रुपये होती है।
TCS Dividend History: FY2025 में मिला 126 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड
टीसीएस ने FY2025 में कुल 126 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया। इसमें तीन अंतरिम डिविडेंड (10 रुपये, 10 रुपये, 10 रुपये), 66 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड और 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड शामिल था।
अगर निवेशक के पास बोनस के बाद 800 शेयर थे, तो FY2025 में उसे मिला कुल डिविडेंड इस प्रकार होता—
800 × ₹126 = 1,00,800 रुपये
यानी केवल एक वित्त वर्ष में ही निवेशक को 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिविडेंड मिला।
TCS Dividend History: टीसीएस की बोनस हिस्ट्री
- 2006 में मिला 1:1 का बोनस शेयर
- 2009 में मिला 1:1 का बोनस शेयर
- 2018 में भी मिला 1:1 का बोनस शेयर
TCS Dividend History: TCS की वार्षिक डिविडेंड हिस्ट्री
- FY2005 में 11.50 रुपये प्रति शेयर
- FY2006 में 13.50 रुपये प्रति शेयर
- FY2007 में 13 रुपये प्रति शेयर
- FY2008 में 14 रुपये प्रति शेयर
- FY2009 में 14 रुपये प्रति शेयर
- FY2010 में 20* रुपये प्रति शेयर
- FY2011 में 14 रुपये प्रति शेयर
- FY2012 में 25* रुपये प्रति शेयर
- FY2013 में 22 रुपये प्रति शेयर
- FY2014 में 32 रुपये प्रति शेयर
- FY2015 में 79* रुपये प्रति शेयर
- FY2016 में 43.50 रुपये प्रति शेयर
- FY2017 में 47 रुपये प्रति शेयर
- FY2018 में 50 रुपये प्रति शेयर
- FY2019 में 30 रुपये प्रति शेयर
- FY2020 में 73* रुपये प्रति शेयर
- FY2021 में 38 रुपये प्रति शेयर
- FY2022 में 43 रुपये प्रति शेयर
- FY2023 में 115* रुपये प्रति शेयर
- FY2024 में 73* रुपये प्रति शेयर
- FY2025 में 126* रुपये प्रति शेयर
- संबंधित वित्त वर्ष में स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है।
TCS Dividend History: लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सीख
टीसीएस उन चुनिंदा भारतीय कंपनियों में शामिल है, जिसने अपने निवेशकों को एक साथ तीन बड़े फायदे दिए हैं, शेयर की कीमत में लंबी अवधि की बढ़ोतरी, तीन बार बोनस शेयर और नियमित डिविडेंड। यही वजह है कि टीसीएस को भारतीय शेयर बाजार की सबसे सफल लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन स्टोरी में माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Jio Platforms IPO: इससे पहले रिलायंस कौन सा लाया था आईपीओ, बाद में उस कंपनी का क्या हुआ
यहां पर आंकड़े टीसीएस की बेवसाइट से लिए गए हैं। इन आंकड़ों पर नजर डालना हो तो लिंक नीचे दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
टीसीएस के डिविडेंड के बारे में पूरी जानकारी
नोट: यह खबर टीसीएस के अभी तक शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है। आगे प्रदर्शन कैसा रहेगा, इसका अनुमान लगाना कठिन है। ऐसे में निवेश से पहले जानकारों की राय लेना अच्छा रहेगा।
Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।







7 Comments