Reliance Group: रिलायंस ग्रुप देश के सबसे बड़े कारोबारी घरानों में से एक है। इसक नेत्वृत मुख्य रूप से मुकेश अंबानी के हाथ में है। यह NSE और BSE दोनों पर ही लिस्ट है। हालांकि रिलायंस समूह की कई अन्य कंपनियां भी लिस्टेड हैं, लेकिन लोग इनके बारे में कम ही जानते हैं। हाल ही कंपनी ने अपनी एक और कंपनी Jio Platforms को लिस्ट कराने के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा करा दिए हैं। यह कंपनी टेलीकॉम कारोबार में है। वहीं रिलायंस का इरादा Reliance Retail को भी लिस्ट कराने का है। यह कंपनी फिलहाल शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं हैं, इनका मालिकाना हक RIL के पास है। ऐसे में आइये जानें रिलायंस ग्रुप की कितनी कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं। यहां पर उन कंपनियों के बारे में भी बताय जा रहा है, जिनमें रिलायंस का नाम नहीं है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल)पूरे समूह की फ्लैगशिप कंपनी है। यह देश की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनियों में शुमार है।
कारोबार: तेल रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, गैस खोज और कपड़ा (विमल ब्रांड) निर्माण। इसके साथ ही यह अपनी गैर-लिस्टेड सहायक कंपनियों (जैसे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल) के जरिए डिजिटल और रिटेल सेक्टर को भी नियंत्रित करती है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल)कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर होकर एक स्वतंत्र इकाई के रूप में लिस्ट हुई थी।
कारोबार: यह ग्रुप की वित्तीय सेवा कंपनी है। यह डिजिटल लेंडिंग (लोन), म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस ब्रोकिंग, पेमेंट गेटवे और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
यह भी पढ़ें: Mutual Fund Vs MIS: जानें MIS और इन्वेस्को इंडिया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में कहां मिला ज्यादा फायदा
नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड: नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड रिलायंस ग्रुप की मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की मुख्य होल्डिंग कंपनी है।
कारोबार: यह देश के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क में से एक है, जो कलर्स (Colors) टीवी चैनल्स, न्यूज़18 (News18) नेटवर्क, Moneycontrol, Voot और बुकमायशो (BookMyShow) में अपनी हिस्सेदारी के जरिए डिजिटल और ब्रॉडकास्टिंग मीडिया का संचालन करती है।
टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड: टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड Network18 की ही एक सहयोगी लिस्टेड कंपनी है, जो विशेष रूप से टेलीविजन चैनलों पर केंद्रित है।
कारोबार: इसके तहत सभी प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार चैनल (जैसे CNBC-TV18, News18 India) और मनोरंजन चैनल (Viacom18 के साथ साझेदारी में) संचालित होते हैं।
जस्ट डायल लिमिटेड: जस्ट डायल लिमिटेड में रिलायंस रिटेल ने लोकल सर्च इंजन कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदकर इसे अपने नियंत्रण में लिया था।
कारोबार: यह Local Search और ई-कॉमर्स/ऐप आधारित एग्रीगेटर सेवाएं प्रदान करती है, जिससे छोटे व्यवसायों को ऑनलाइन आने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: NSE IPO Risk Factors: कंपनी ने खुद बताए निवेश से जुड़े रिस्क, डीआरएचपी में लिखा है 458 बार BSE का नाम
हैथवे केबल एंड डाटाकॉम लिमिटेड: डिजिटल और ब्रॉडबैंड सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रिलायंस ने हैथवे केबल एंड डाटाकॉम लिमिटेड का अधिग्रहण किया था।
कारोबार: यह देश की प्रमुख केबल टेलीविजन और फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP) में से एक है।
डेन नेटवर्क्स लिमिटेड: डेन नेटवर्क्स लिमिटेड हथवे की तरह ही, रिलायंस के डिजिटल होम डिलीवरी इकोसिस्टम का हिस्सा है।
कारोबार: यह मुख्य रूप से केबल टीवी वितरण, डिजिटल टीवी सेवाओं और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेक्टर में काम करती है।
जीटीपीएल हैथवे लिमिटेड: यह हथवे केबल की ही एक सहायक कंपनी है जो शेयर बाजार में स्वतंत्र रूप से लिस्टेड है।
कारोबार: यह केबल टीवी और ब्रॉडबैंड सेवाओं में विशेष रूप से गुजरात, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मार्केट लीडर है।
रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड: रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरआईआईएल) समूह की एक छोटी लेकिन बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़ी पुरानी लिस्टेड कंपनी है।
कारोबार: यह मुख्य रूप से रिलायंस समूह की कंपनियों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के परिवहन हेतु पाइपलाइन बुनियादी ढांचा, निर्माण मशीनरी किराए पर देने और आईटी सहायता सेवाएं प्रदान करने का काम करती है।
Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।







3 Comments