Home / म्यूचुअल फंड / Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: निवेश की कितनी रक्षा कर पाया फंड? पूरी जानकारी

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: निवेश की कितनी रक्षा कर पाया फंड? पूरी जानकारी

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund, Defence Mutual Fund, Motilal Oswal Mutual Fund, Defence Sector Mutual Fund, Best Defence Mutual Fund, upari kamai,

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: देश में रक्षा क्षेत्र (Defence Sector) को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और रक्षा उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने की नीति के चलते इस सेक्टर की कई कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ वर्षों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इसी थीम पर निवेश का विकल्प देने के लिए मोतीलाल ओसवाल निफ़्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड (Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund) निवेशकों के बीच चर्चा में है। हालांकि, यह एक सेक्टोरल (Thematic) फंड है, इसलिए इसमें निवेश करने से पहले इसके जोखिम और निवेश रणनीति को समझना जरूरी है।

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: क्या है यह फंड?

मोतीलाल ओसवाल निफ़्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड (Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund) एक ओपन-एंडेड इंडेक्स म्यूचुअल फंड है, जो Nifty India Defence Total Return Index को ट्रैक करता है। यानी यह फंड उसी अनुपात में रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करता है, जिस अनुपात में वे इंडेक्स में शामिल होती हैं। इसका उद्देश्य इंडेक्स के प्रदर्शन के समान रिटर्न देने की कोशिश करना है, हालांकि ट्रैकिंग एरर के कारण कुछ अंतर हो सकता है।

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: कब लॉन्च हुआ?

यह फंड 3 जुलाई 2024 को लॉन्च किया गया था। फंड का प्रबंधन Swapnil P. Mayekar, Rakesh Shetty और Dishant Mehta कर रहे हैं। 30 जून 2026 तक इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 5,182 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Top Mutual Funds: 1 लाख रुपये को 1 करोड़ बनाने वाली स्कीमें – FULL List

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: मोतीलाल ओसवाल निफ़्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड रिटर्न और एनएवी

मोतीलाल ओसवाल निफ़्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड (Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund) की एनएवी 6 अगस्त 2026 को 12.13 रुपये है। जहां तक रिटर्न की बात है तो

  • 1 महीने का रिटर्न: लगभग 1.91% निगेटिव
  • 3 महीने का रिटर्न: लगभग 3.12%
  • 6 महीने का रिटर्न: लगभग 20.15%
  • 1 साल का रिटर्न: लगभग 18.70%
  • 2 साल का रिटर्न: लगभग 14.35%

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: न्यूनतम कितना निवेश कर सकते हैं?

इस फंड में निवेश की शुरुआत करना आसान है।

  • न्यूनतम एकमुश्त (Lumpsum) निवेश: 500 रुपये
  • न्यूनतम SIP: 500 रुपये प्रति माह
  • एग्जिट लोड: 15 दिनों के भीतर यूनिट बेचने पर 1%

यह भी पढ़ें: Best Performing Mutual Funds: 5 साल में सभी ने किया पैसा डबल, जानें पूरी लिस्ट

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: किन कंपनियों में निवेश?

यह फंड देश की प्रमुख रक्षा कंपनियों में निवेश करता है। इसके प्रमुख होल्डिंग्स में शामिल हैं—

  • Hindustan Aeronautics (HAL)
  • Bharat Electronics (BEL)
  • Bharat Forge
  • Solar Industries
  • Mazagon Dock Shipbuilders

इन कंपनियों का फंड के पोर्टफोलियो में बड़ा हिस्सा है, इसलिए इनके प्रदर्शन का सीधा असर फंड के रिटर्न पर पड़ता है।

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: जोखिम कितना है?

SEBI के रिस्कोमीटर के अनुसार इस फंड को “Very High Risk” श्रेणी में रखा गया है। इसका कारण यह है कि यह केवल रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करता है। यदि रक्षा सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करता है तो फंड बेहतर रिटर्न दे सकता है, लेकिन सेक्टर में गिरावट आने पर नुकसान की संभावना भी अधिक रहती है।

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: किसके लिए सही है यह फंड?

विशेषज्ञों का मानना है कि सेक्टोरल या थीमैटिक फंड केवल उन निवेशकों के लिए उपयुक्त होते हैं जो उच्च जोखिम लेने की क्षमता रखते हैं और जिनका निवेश का समय लंबा होता है। ऐसे फंड किसी निवेशक के पूरे पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा नहीं बनने चाहिए, बल्कि इन्हें सीमित आवंटन के रूप में रखना बेहतर माना जाता है।

BPN FINCAP PVT LTD (AMFI रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर) की एलीट ग्रुप मैनेजर एकता निगम के अनुसार जब आप निवेश को समय देते हैं, तो वह सबसे अच्छी तरह बढ़ता है। म्यूचुअल फंड हर किसी के लिए निवेश करना आसान बनाता है। आज ही निवेश शुरू करें, क्योंकि समय ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। हर छोटी SIP एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया गया कदम है।

नोट: रिटर्न के यह आंकड़े वैल्यू रिसर्च वेबसाइट से लिए गए हैं।

वैल्यू रिसर्च वेबसाइट पर जानें के लिए क्लिक करें

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged:

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *