Home / म्यूचुअल फंड / Aditya Birla Mutual Funds: टॉप 5 स्कीमें, 1 साल में दिया 15% से 28% तक रिटर्न

Aditya Birla Mutual Funds: टॉप 5 स्कीमें, 1 साल में दिया 15% से 28% तक रिटर्न

Aditya Birla Mutual Funds, Aditya Birla Top 5 Mutual Funds, Best Mutual Fund Schemes, Mutual Fund Returns, Aditya Birla Mutual Fund Returns, upari kamai,

Aditya Birla Mutual Funds: शेयर बाजार में बीते एक साल के दौरान उतार-चढ़ाव और कई बार दबाव के बावजूद कुछ म्यूचुअल फंड स्कीमों ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। इस दौरान BSE 30 और Nifty 50 के प्रदर्शन की तुलना में भी कई फंडों ने मजबूत रिटर्न दर्ज किया है। खासतौर पर थीमैटिक, स्मॉल कैप और स्पेशल अपॉर्चुनिटीज से जुड़ी योजनाओं ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड की ऐसी पांच स्कीमों ने पिछले एक साल में करीब 15% से 28% तक रिटर्न दिया है। इनमें डिफेंस, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्टेशन-लॉजिस्टिक्स और स्मॉल कैप से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

Aditya Birla Mutual Funds: आदित्य बिड़ला सन लाइफ निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड

आदित्य बिड़ला सन लाइफ निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी शानदार रिटर्न देता चला आ रहा है। इस फंड ने बीते 1 साल के दौरान करीब 27.80 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस फंड की आज एनएवी 14.07 रुपये है। यह फंड 30 अगस्त 2024 को लॉन्च हुआ था। इस फंड में एकमुश्त न्यूनतम निवेश राशि 500 रुपये है और एसआईपी भी 500 रुपये महीने से शुरू की जा सकती है। इस फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट 1,284 करोड़ रुपये है। इस फंड का बैंचमार्क Nifty India Defence TRI है।

Aditya Birla Mutual Funds: आदित्य बिड़ला सन लाइफ मैन्युफैक्चरिंग इक्विटी फंड

आदित्य बिड़ला सन लाइफ मैन्युफैक्चरिंग इक्विटी फंड ने हाल की बाजार की उठापटक के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फंड ने बीते 1 साल में करीब 26.20 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। फंड की हालिया घोषित NAV 40.46 रुपये है। यह फंड 31 जनवरी 2015 को लॉन्च हुआ था। इसमें एकमुश्त न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है, जबकि SIP की शुरुआत 100 रुपये प्रति माह से की जा सकती है। फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,288 करोड़ रुपये है। इसका बेंचमार्क Nifty India Manufacturing TRI है। फंड का निवेश मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों से जुड़ी कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: निवेश की कितनी रक्षा कर पाया फंड? पूरी जानकारी

Aditya Birla Mutual Funds: आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स फंड डायरेक्ट

आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स फंड डायरेक्ट ने बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फंड ने बीते 1 साल में करीब 21.92 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। फंड की NAV 17.74 रुपये है। यह फंड 17 नवंबर 2023 को लॉन्च हुआ था। इसमें एकमुश्त न्यूनतम 500 रुपये का निवेश किया जा सकता है, जबकि SIP भी 100 रुपये प्रति माह से शुरू की जा सकती है। फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 1,691 करोड़ रुपये है। इसका बेंचमार्क Nifty Transportation & Logistics Total Return Index (TRI) है। यह फंड ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स थीम से जुड़ी कंपनियों के इक्विटी एवं इक्विटी से संबंधित साधनों में निवेश करता है।

Aditya Birla Mutual Funds: आदित्य बिड़ला सन लाइफ स्मॉल कैप फंड

आदित्य बिड़ला सन लाइफ स्मॉल कैप फंड बीते एक साल से लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। इस फंड का एक साल का रिटर्न करीब 18.15% रहा है। वहीं इस फंड की लेटेस्ट एनएवी 100.78 रुपये है। यह फंड 31 मई 2007 को लॉन्च हुआ था। इस फंड में एकमुश्त न्यूनतम निवेश 1000 रुपये और सिप माध्मय से 100 रुपये महीने के साथ निवेश शुरू किया जा सकता है। इस फंड का बैंचमार्क BSE 250 SmallCap TRI है।

यह भी पढ़ें: Mutual Fund: कमाल की स्कीम, हर माह करा रही कमाई | Edelweiss Balanced Advantage Fund

Aditya Birla Mutual Funds: आदित्य बिड़ला सन लाइफ स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड

आदित्य बिड़ला सन लाइफ स्पेशल अपॉर्चुनिटीज़ फंड भी लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। इस फंड का एक साल का रिटर्न करीब 15.69% का रहा है। वहीं इस फंड की लेटेस्ट एनएवी 28.83 रुपये रही है। यह फंड 23 अक्टूबर 2020 को लॉन्च हुआ था। इस फंड में एकमुश्त 500 रुपये और सिप माध्मय से 100 रुपये महीने के साथ निवेश शुरू किया जा सकता है। इस फंड की ऐसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 1,263 करोड़ रुपये है। वहीं इस फंड का बैंचमार्क BSE 500 TRI है।

नोट: इस लेख में दिए गए म्यूचुअल फंड से जुड़े आंकड़े Value Research से लिए गए हैं। NAV, AUM और रिटर्न समय के साथ बदल सकते हैं।

पूरी जानकारी के लिए Value Research की वेबसाइट पर जाएं

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *