Home / शेयर बाजार / PM Modi Free Coaching: एजुकेशन से जुड़े शेयरों दिख सकता है आज बड़ा असर?

PM Modi Free Coaching: एजुकेशन से जुड़े शेयरों दिख सकता है आज बड़ा असर?

PM Modi, Education Stocks, EdTech Companies, upari kamai,

PM Modi Free Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा ने शिक्षा क्षेत्र में नई चर्चा छेड़ दी है। 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर कोचिंग का आर्थिक बोझ कम करने के लिए सरकार मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था करेगी। इसके लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और देश के प्रतिभाशाली शिक्षकों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है। ऐसे में यह देखने लायक होगा कि आज इस सेक्टर की कंपनियों पर क्या असर दिखाई देता है।

PM Modi Free Coaching: आज एजुकेशन सेक्टर के शेयरों पर क्या असर?

शेयर बाजार में इस घोषणा का सबसे सीधा असर एडटेक, टेस्ट-प्रेप और ऑनलाइन एजुकेशन कंपनियों पर देखने को मिल सकता है। निवेशक यह देख सकते हैं कि सरकारी पहल से ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल लर्निंग की पहुंच कितनी तेजी से बढ़ती है।

सबसे ज्यादा चर्चा PhysicsWallah (PW) को लेकर हो सकती है, क्योंकि कंपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी के क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी रखती है। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद PW के फाउंडर अलख पांडे ने भी मुफ्त ऑनलाइन क्लासेज के लिए बिना मुनाफे के सहयोग की पेशकश की है। इससे कंपनी की ब्रांड विजिबिलिटी और डिजिटल एजुकेशन क्षेत्र में उसकी भूमिका बढ़ सकती है।

इसके अलावा Veranda Learning Solutions, Career Point Edutech और CL Educate जैसे शेयर भी निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। इन कंपनियों का कारोबार शिक्षा, टेस्ट प्रिपरेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ा है। Veranda Learning JEE, NEET और UPSC जैसी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोचिंग सेवाएं भी उपलब्ध कराती है, जबकि Career Point का फोकस टेस्ट प्रिपरेशन और शिक्षा पर है।

घोषणा के बाद इन सभी शेयरों पर इस खबर का असर दिखाई दे सकता है। अगर बाजार को लगता है कि सरकारी मुफ्त कोचिंग निजी कोचिंग कारोबार के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकती है, तो कुछ कंपनियों के भविष्य के शुल्क आधारित कारोबार पर दबाव की आशंका भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें: Impact Of PM Modi Speech on Stock Market: किन सेक्टर्स पर रखें नजर, कहां बनेगा पैसा?

PM Modi Free Coaching: प्रतियोगी छात्रों के लिए क्यों अच्छी खबर?

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा उन छात्रों को मिल सकता है जो JEE, NEET, UPSC, SSC, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग फीस वहन नहीं कर पाते। प्रधानमंत्री ने भी अपने संबोधन में कहा कि इस पहल से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।

ऑनलाइन माध्यम के कारण छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी बेहतर शिक्षकों और अध्ययन सामग्री तक पहुंच मिलने की संभावना है। इससे शिक्षा के अवसरों में असमानता कम करने में मदद मिल सकती है।

PM Modi Free Coaching: निवेशकों को क्या देखना चाहिए?

आज एजुकेशन शेयरों में किसी भी तेजी या गिरावट को सरकारी घोषणा से पैदा हुई सेंटीमेंटल तेजी और गिरावट कंपनी के वास्तविक कारोबारी प्रदर्शन के बीच अलग-अलग करके देखना जरूरी होगा। आगे सरकार योजना का आकार, बजट, प्लेटफॉर्म, पाठ्यक्रम और निजी एडटेक कंपनियों की संभावित भागीदारी स्पष्ट करती है तो उसका असर ज्यादा साफ दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: निवेश की कितनी रक्षा कर पाया फंड? पूरी जानकारी

कुल मिलाकर, मुफ्त कोचिंग की घोषणा छात्रों के लिए सकारात्मक और शिक्षा क्षेत्र के डिजिटल विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कदम है। शेयर बाजार में इसका शुरुआती असर खासकर ऑनलाइन एजुकेशन और टेस्ट-प्रेप कंपनियों पर नजर आ सकता है, लेकिन निवेशकों को केवल इस खबर के आधार पर शेयर खरीदने के बजाय कंपनी के नतीजे, वैल्यूएशन और भविष्य की कमाई की संभावनाओं को भी देखना चाहिए।

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *