Home / शेयर बाजार / Stock Market: क्या किसी ने 1 लाख रुपये लगा कर कमाए 100 करोड़ रुपये?

Stock Market: क्या किसी ने 1 लाख रुपये लगा कर कमाए 100 करोड़ रुपये?

Infosys IPO, Infosys Bonus Share History, Infosys Stock Split, Long Term Stock Investment, Stock Market,

Stock Market: शेयर बाजार ऐसी जगह है, जहां पर अच्छी कमाई भी की जा सकती है, लेकिन पैसा डूबने का रिस्क भी रहता है। इसीलिए आमतौर पर लोग इस बाजार को सट्टा बाजार तक कह देते हैं। लेकिन क्या शेयर बाजार वाकई में सट्टा बाजार है, या यहां पर आम आदमी अच्छी कमाई कर सकता है। आइए आज इस सवाल का जवाब खोजते हैं। हालांकि हो सकता है कि कुछ लोगों को जानकारी पर भरोसा न हो, लेकिन ऐसे लोगों को सलाह होगी वह अगर यहां पर दी जानकारी का भरोसा नहीं कर पा रहे हैं, तो कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी को चेक कर लें, फिर कोई राय बनाएं।

Stock Market: क्या किसी ने 1 लाख रुपये लगा कर कमाए 100 करोड़ रुपये?

अगर खबर को हेडर को सवाल मान लिया जाए तो उसका उत्तर है हां। यानी ऐसा हुआ है। यहां पर इनफोसिस कंपनी के बारे में बताया जा रहा है। यह शेयर आजकल एआई के चलते काफी पिटा हुआ है। लेकिन इतनी इतनी पिटाई के बाद भी आज इस शेयर का जो रहे है, उस हिसाब से इसने 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 110 करोड़ रुपये का बना दिया है। हालांकि यह पढ़कर भरोसा नहीं हो रहा होगा, ऐसे में आइये जानें कंपनी ने इस बारे में क्या बताया है।

Stock Market: जानें इनफोसिस ने क्या बताया

इनफोसिस ने 29 मई 2026 को बीएसई और एनएसई में एनुअल रिपोर्ट फाइल की है। यह जानकारी उसी रिपोर्ट के हवाले से है। आइये जानें इस एनुअल रिपोर्ट में क्या बताया गया है।

Stock Market: आइये जानें यह कैसे हुआ

इनफोसिस का आईपीओ 1993 में आया था। कंपनी का शेयर का इश्यू प्राइस 95 रुपये प्रति शेयर था। इसमें 10 रुपये फेस वैल्यू और 85 रुपये प्रीमियम था। ऐसे में आईपीओ में अगर 1000 शेयर खरीदे जाते तो तो टोटल निवेश होता 95,000 रुपये यानी करीब 1 लाख रुपये का होता।

यह भी पढ़ें: Jio Platforms IPO: इससे पहले रिलायंस कौन सा लाया था आईपीओ, बाद में उस कंपनी का क्या हुआ

Stock Market: अब जानें जुलाई 2026 में इन शेयरों की संख्या बढ़कर कितनी हुई

इनफोसिस लगातार बोनस शेयर देती रही है और एक बार स्टॉक स्प्लिट भी किया है। ऐसे में बोनस और स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयरों की संख्या जुलाई 2026 में बढ़कर 1024000 शेयर की हो गई है। वहीं आज यानी 8 जुलाई 2026 को इनफोसिस के शेयर का रेट करीब 1070 रुपये चल रहा है। इन शेयरों की वैल्यू करीब 110 करोड़ रुपये होती है। यानी करीब 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 110 करोड़ रुपये तक हो गया है। यहां पर एक बात और ध्यान रखना चाहिए कि इस दौरान मिला करोड़ों रुपये का डिविडेंड इसमें जोड़ा नहीं गया है।

Stock Market: इन्फोसिस के बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट की हिस्ट्री

इन्फोसिस बोनस शेयर हिस्ट्री

1986 (1:1)
1989 (1:1)
1991 (1:1)
1992 (1:1)
1994 (1:1)
1997 (1:1)
1999 (1:1)
2004 (3:1)
2006 (1:1)
2014 (1:1)
2015 (1:1)
2018 (1:1)

इन्फोसिस स्टॉक स्प्लिट हिस्ट्री

इन्फोसिस ने केवल एक बार ही स्टॉक स्प्लिट कया है। कंपनी ने 2000 में अपने शेयर की फेसवैल्यू को 10 रुपये से 5 रुपये किया था, यानी 2:1 के अनुपात में स्प्लिट किया था।

Stock Market: 1993 के आईपीओ के बाद हुए इनफोसिस के कॉरपोरेट एक्शन इस प्रकार हैं

1993 में आईपीओ में शुरुआती शेयर 1000
1994 में 1:1 बोनस के चलते शेयर 2000
1997 में 1:1 बोनस के चलते शेयर 4000
1999 में 1:1 बोनस के चलते शेयर 8000
2000 में 2:1 स्टॉक स्प्लिट के चलते 16000
2005 में 3:1 बोनस के चलते शेयर 64,000
2007 में 1:1 बोनस के चलते शेयर 128000
2015 में 1:1 बोनस के चलते शेयर 256000
2016 में 1:1 बोनस के चलते शेयर 512000
2019 में 1:1 बोनस के चलते शेयर 1024000

Stock Market: अब जानें इन्फोसिस से डिविडेंड से कमाई

अगर किसी ने 1993 में इन्फोसिस के आईपीओ में 95,000 रुपये लगाकर 1000 शेयर खरीदे थे, तो आज तक (सभी बोनस और स्प्लिट को ध्यान में रखकर) लगभग करोड़ों रुपये का अनुमान बनता है। अगर इस अनुमान पर ध्यान न दिया जाए तो एक और रोचक आंकड़ा जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Best Retirement Plan: 2 लाख रुपये के निवेश पर मिलता 1 लाख रुपये महीना, जानें स्कीम

Stock Market: इनफोसिस से अब डिविडेंड से कितनी कमाई

इनफोसिस की तरफ से बीएसई और एनएसई एक्सचेंज में दी गई जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 कंपनी ने 48 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। ऐसे में आईपीओ में 1000 खरीदने वाले और आजतक एक भी शेयर न बेचने वालों के पास करीब 1024000 शेयर होंगे। इन शेयरों पर 48 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से करीब 5 करोड़ का डिविडेंड बनता है।

यह आंकड़े इनफोसिस के बीएसई और एनएसई में दाखिल एनुअल रिटर्न से लिए गए हैं। इन आंकड़ों पर नजर डालना हो तो लिंक नीचे दिया जा रहा है। सुविधा के लिए बता दें की पीडीएफ के पेज नंबर 150 पर यह जानकारी दी गई है। पीडीएफ पर जानें के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Integrated Annual Report for the Financial Year 2025-26

नोट: यह खबर इनफोसिस के अभी तक शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है। आगे प्रदर्शन कैसा रहेगा, इसका अनुमान लगाना कठिन है। ऐसे में निवेश से पहले जानकारों की राय लेना अच्छा रहेगा।

Disclaimer: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। upari kamai अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Tagged: